Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनपद पंचायत बीजाडांडी में सचिवों की बैठक संपन्न

मंडला, 3 नवंबर 2025

सोमवार को जनपद पंचायत बीजाडांडी में सचिवों की बैठक जनपद पंचायत सीईओ श्रीमति बासंती दूबे की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों ने सहभागिता की। इस दौरान “बगिया माँ के नाम” अभियान, परिसंपत्ति पंजीयन, लेबर पंजीयन तथा मनरेगा कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं से जुड़े कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही ग्राम स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

Related posts

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

Reva India News

रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 वाहन जब्त  

Reva India News

नगरीय निकायों एवं पंचायत मतदाता सूची तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment