मंडला, 25 अगस्त 2026
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में संचालित विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर संस्था स्तरीय प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के डीएसडी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाकर नवीन रजिस्ट्रेशन, त्रुटि सुधार एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस चरण में अभ्यर्थी किसी भी एक आईटीआई के अधिकतम 5 व्यवसायों के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इस वर्ष महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सभी व्यवसायों में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग- 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026
संस्था में उपस्थिति दर्ज कराने की तिथि- 31 अगस्त 2026
मेरिट सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश- 1 सितंबर 2026
आवेदकों की सहायता के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जहाँ से रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने और रिक्त सीटों संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 8718878097 या 9407068737 पर संपर्क कर सकते हैं।
