Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मंडला, 5 सितम्बर 2026

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल के दिनों में मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। मलेरिया के संभावित प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 सितंबर को कान्हा, किसली एवं सरही रेंज में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जिला मुख्यालय एवं विकासखंड बिछिया की स्वास्थ्य टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों की मलेरिया जांच की। अभियान के दौरान कुल 136 मलेरिया जांच की गईं, जिसमें एक व्यक्ति मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित व्यक्ति को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया तथा मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत संबंधित वन क्षेत्र में 98 घरों में लार्वा सर्वे एवं लार्वा विनिष्टीकरण की कार्रवाई भी की गई। वनकर्मियों को मच्छरदानी लगाने सहित मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक जिले में 73 हजार 225 लोगों की मलेरिया जाँच की गई है, जिसमें 50 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार आने पर तत्काल रक्त की जांच कराएं और मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सलाह के अनुसार पूरा उपचार लें।

Related posts

रबी फसल उपार्जन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

Reva India News

कलेक्टर ने किया कार्यालय मण्डल संयोजक आदिवासी विकास खटिया का निरीक्षण

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

Leave a Comment