मंडला, 7 सितम्बर 2026
जिला कोषालय अधिकारी, कलेक्टर परिसर मंडला द्वारा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मॉड्यूल तथा देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं पारितीकरण से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण 10 सितंबर 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे तक जिला योजना भवन के सभा कक्ष, मंडला में आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रखा गया है।
प्रशिक्षण में समग्र आईडी अपडेट, एचआरएमआईएस मॉड्यूल में ईएसएस प्रोफाइल अपडेट, असफल ई-भुगतान लेन-देन, एनपीएस मिसिंग वाउचर, मिसिंग चालान, कर्मचारी कोड निर्माण तथा आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं पारितीकरण से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी। जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आदेशित करने का अनुरोध किया है।
