Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजामंडला, 8 सितम्बर 2026

 

ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से बीएमओ डॉ. सुमित सिंगौर एवं बीपीएम श्री आदित्य पटैल ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मलेरिया से पीड़ित मरीज से मुलाकात कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी समझाइश एवं मार्गदर्शन दिया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जाँच, उचित उपचार, नियमित टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्राथमिकता दें।

Related posts

कलेक्टर ने किया महिष्मति घाट का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुपोषित बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन संस्कार की दो बूंद

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment