मण्डला – बुधवार (10 सितम्बर 2026) को हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंडला में आजमीने हज 2027 के लिए स्वास्थ्य परीक्षण / फिटनेस टेस्ट शिविर का सफल आयोजन सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में डॉ. मोहसिन मंसूरी एवं शरद मेश्राम व मेडिकल टीम द्वारा मंडला एवं डिंडोरी जिले के (मेहदवानी ब्लाक) के चयनित 28 आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण, बी.पी., शुगर, ई. सी.जी., एक्स-रे सहित अन्य तरह की जांच की गई।

इस अवसर पर जिला हज कमेटी अध्यक्ष हाजी मो.गनी , हाजी सरफराज अहमद, हाजी शईद अहमद, हाजी अब्दुल गनी, हाजी अशफाक अंसारी, हाजी एस.एन. अली, हाजी कबीरउददीन, हाजी जैनुल (दाऊद रफीक), इसराइल खान, अकील अहमद सहित जिला हज कमेटी और व हज वेलफेयर सोसायटी मण्डला के सभी जिम्मेदार अराकीन उपस्थित रहें। शिविर के सफल आयोजन व सहयोग के लिए जिला हज कमेटी मण्डला द्वारा अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया I
