Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजमीने हज का स्वास्‍थ  परीक्षण शिविर सम्पन्न

मण्डला – बुधवार (10 सितम्बर 2026) को हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त  निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंडला में आजमीने हज 2027 के लिए स्वास्थ्य  परीक्षण / फिटनेस टेस्ट शिविर का सफल आयोजन सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में डॉ. मोहसिन मंसूरी एवं शरद मेश्राम व मेडिकल टीम द्वारा मंडला एवं डिंडोरी जिले के (मेहदवानी ब्लाक) के चयनित 28 आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण, बी.पी., शुगर, ई. सी.जी., एक्स-रे सहित अन्य तरह की जांच की गई।

इस अवसर पर जिला हज कमेटी अध्यक्ष हाजी मो.गनी , हाजी सरफराज अहमद, हाजी शईद अहमद, हाजी अब्दुल गनी, हाजी अशफाक अंसारी, हाजी एस.एन. अली, हाजी कबीरउददीन, हाजी जैनुल (दाऊद रफीक), इसराइल खान, अकील अहमद सहित जिला हज कमेटी और व हज वेलफेयर सोसायटी मण्डला के सभी जिम्मेदार अराकीन उपस्थित रहें। शिविर के सफल आयोजन व सहयोग के लिए जिला हज कमेटी मण्डला द्वारा अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया I

Related posts

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के आवंटन हेतु 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

आज से लगेंगी जेईई और नीट की निःशुल्क कक्षाएं

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 30 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment