Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र एवं स्कूल का निरीक्षण जन समस्या निवारण शिविर में त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मंडला, 10 सितम्बर 2026

एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी ने क्लस्टर पटपर सिंगारपुर में आयोजित ‘प्रशासन आपके द्वार’ जन समस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक एवं अनुभाग स्तर के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की स्थिति का अवलोकन किया। शिविर में तात्कालिक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं शेष प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इसके पश्चात एसडीएम श्री शैलेंद्र चौधरी ने कृषि विज्ञान केंद्र मंडला का भ्रमण कर वहां आयोजित एपीईडीए प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में कुक्कुट पालन, काली हल्दी एवं मुनगे की सहफसली खेती, औषधीय पौधों की खेती, अजोला, नेपियर घास तथा मशरूम प्लांट के अधोसंरचना का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं किसानों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

एसडीएम ने ग्राम सिलपुरा स्थित हायर सेकण्डरी स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शाला प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना, समस्याओं का समयबद्ध निराकरण तथा शासकीय संस्थानों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related posts

चैकिंग के दौरान 8 वाहनों से मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 28500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया

Reva India News

कलेक्टर ने किया बड़ चौराहा का निरीक्षण

Reva India News

समस्त उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई व नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 से प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment