मंडला, 10 सितम्बर 2026
जिला योजना भवन मण्डला में साप्ताहिक समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर एवं एचआरएमआईएस मॉड्यूल से संबंधित कार्यों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान समग्र आईडी अपडेशन, एचआरएमआईएस मॉड्यूल में ईएसएस अपडेशन, असफल ई-भुगतान, एनपीएस मिसिंग वाउचर, मिसिंग चालान, एम्पलॉय कोड क्रिएशन तथा एसडी एवं कोषालयों में देयकों के प्रस्तुतीकरण व परितीकरण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

यह प्रशिक्षण वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री पवन कुमार बघेल, सिस्टम मैनेजर श्री अरुण कुमार मिश्रा, सहायक कोषालय अधिकारी श्री नोखलाल मर्सकोले, श्री भवानी सिंह भलावी, श्री तीतुस कुमार तथा सहायक ग्रेड-3 श्री प्रकाश मरावी एवं संतोष धुर्वे द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संबंधित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे।

