Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भू-अर्जन के नए प्रावधानों पर राजस्व अधिकारियों का उन्मुखीकरण बैठक सह प्रशिक्षण में कलेक्टर ने दिए निर्देश

मंडला, 11 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण सह बैठक में भू-अर्जन, पुनर्वास, पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार विषय पर सभी राजस्व अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया।

एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने सभी राजस्व अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से नये सर्कुलर के प्रावधानों के विषय में अवगत कराया। उन्होंने सभी 4 शेड्यूल और 114 धाराओं के अन्तर्गत की जाने वाली प्रशासनिक प्रक्रिया, भू-स्वामी की परिभाषा, प्रभावित कुटुम्ब, वनोपज संग्राहक परिवार, समुचित सरकार की शक्तियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें बहुत डिटेल में सभी शंकाओं का समाधान किया गया है। कृषि भूमि, आवासीय भूखण्ड, व्यवसायिक भूमि सहित सभी के अवार्ड, बाजार मूल्य निर्धारण, प्रतिकर की गणना, टाइम लाइन का विशेष ध्यान रखा जाना है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार सम्पादित की जाती हैं तो आपत्तियों में अनावश्यक समय खर्च नहीं होता है और परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना आसान होता है।

प्रशिक्षण सह बैठक में अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर नदीमा शिरी, एसडीएम घुघरी श्री कुलदीप पटेल, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, एसडीएम घुघरी श्री संस्कार बावरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ व श्री राजेश कौशिक मौजूद रहे।

Related posts

’हर घर तिरंगा’ अभियान: मेढ़ाताल एवं निवास में देशभक्ति का उत्साह

Reva India News

दस्तक अभियान-पहला चरण: डायरिया रोकथाम अभियान 2025 का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ 19 जुलाई तक चलेगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

Reva India News

12 जनवरी को आयोजित होंगे रोजगार मेले, तैयारी पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली विस्तृत बैठक  

Reva India News

Leave a Comment