Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क होगी स्वामित्व भू स्वामियों की रजिस्ट्री – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण, कलेक्टर्स को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये समीक्षा प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस, 17 सितम्बर से शुरू होगा अभियान

मंडला, 11 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा स्वामित्व अधिकार, अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्यक्रम-2026 मध्यप्रदेश शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसके माध्यम से स्वामित्व के भू स्वामियों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जायेगी। इसके लिए भू स्वामी को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर इस कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कार्यक्रम में पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्वामित्व अधिकार, अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्यक्रम-2026 की तैयारियों के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां 17 सितम्बर से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा आमजन को अभियान की जानकारी देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 17, 18 एवं 19 सितम्बर, द्वितीय चरण 24, 25 एवं 26 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। आवश्यकता होने पर 1, 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को भी अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यापक जनहित का अभियान है, इसलिए संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाए।

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं और अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले एवं प्रदेश में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर नदीमा शिरी, एसडीएम बिछिया श्री कुलदीप पटेल निवास श्री सी एल वर्मा, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, एसडीएम घुघरी श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, श्री राजेश कौशिक एवं श्री सचिन जैन, एसएलआर हीरा तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भरवेली बालाघाट ने पुणे को 6 / 1 से दी पटखनी मुंबई ने डोंगरगढ़ को 2 / 0 से दी शिकस्त दी आज कोलकाता व जयपुर और औरंगाबाद व गोंदिया के बीच होगी भिड़ंत

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश जनपद उपाध्यक्ष मंडला संदीप सिंगौर

Reva India News

मण्डला जिला प्रशासन अब सीधे आपके मोबाइल पर आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल हुआ लॉन्च

Reva India News

Leave a Comment