Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संजेश्वरी ने जेईई उत्तीर्ण करने का लिया संकल्प, कलेक्टर ने सराहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश ’तितली उड़ी’ कविता पर खिले सभी के चहरे जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया नैनपुर क्षेत्र का भ्रमण

मंडला, 11 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने नैनपुर के चिरईडोंगरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र अमझर माल-1 का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक प्रविष्टियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रजिस्टरों में नियमित रूप से प्रविष्टियाँ की जाएं तथा सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों की जानकारी भी रजिस्टर में अद्यतन रखी जाए। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं पोषण आहार की जानकारी भी ली। इस दौरान बालिकाओं द्वारा ’तितली उड़ी’ कविता सुनाई गई जिसे सुनकर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमानुसार एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उक्त परिसर में स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शिक्षक श्री नीलेश हरदहा द्वारा जिले की विशेषताओं एवं स्थानीय विषयों पर तैयार किए गए चित्रों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।

सांदीपनि विद्यालय चिरईडोंगरी का निरीक्षण

 

कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय चिरईडोंगरी पहुंचकर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं में आवश्यकतानुसार फर्नीचर की व्यवस्था शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत संचालित कक्षाओं में कलेक्टर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा 12वीं की छात्रा संजेश्वरी भूमिया ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास एवं अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होने से पढ़ाई में काफी मदद मिल रही है। छात्रा ने कलेक्टर के समक्ष जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया। कलेक्टर ने छात्रा के आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उसे निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बालक छात्रावास में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कलेक्टर श्री धोटे ने राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय बालक छात्रावास, चिरईडोंगरी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास के शौचालयों में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी एवं दवा वितरण व्यवस्था देखी

 

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ओपीडी में 11 मरीजों के आने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने दवा वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कृषि प्रक्षेत्र का भी भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, एसी ट्राईबल डॉ. अरूण शुक्ला, डीईओ श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

राह-वीर योजना दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपए का इनाम

Reva India News

मंत्री संपतिया उइके ने संगम घाट में श्रमदान कर किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संबंध में बैठक 29 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment