Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1600 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब जब्त

मंडला, 11 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।

इसी क्रम में मंडला वृत के अंतर्गत रामनगर में नर्मदा नदी के किनारे कछार क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों से लगभग 160 डिब्बों में भरा महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया, इस प्रकार कुल 1600 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही 110 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब भी जब्त की गई। मदिरा निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को भी घटनास्थल पर नष्ट किया गया।

आबकारी बल को देखकर अवैध मदिरा निर्माण में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अवैध मदिरा निर्माण से संबंधित कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त मदिरा एवं नष्ट किए गए लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 76 हजार 500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, हरे सिंह उइके, भानु पुशाम, दुर्जन कुलेश, प्रधान आरक्षक विजय कमलेश, शकुंतला सैयाम, कन्हैया उइके एवं नेतराम काकोटिया शामिल रहे।

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Reva India News

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

Reva India News

आदि उत्सव के अंतिम दिन लोक संस्कृति के रंग में रंगे मंत्री और सांसद लोक नृत्य दलों के साथ जमकर थिरके जनप्रतिनिधि

Reva India News

Leave a Comment