Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 12 सितम्बर को 10.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में अब तक हुई 1150.4 मिमी बारिश

  कार्यालय कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन मण्डला द्वारा जारी दैनिक वर्षा आंकड़ों के अनुसार, 12 सितम्बर 2026 को जिले में औसतन 10.9 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन जिले में कुल 65.7 मिमी बारिश दर्ज हुई।तहसीलवार आंकड़ों की बात करें तो 12 सितम्बर को सर्वाधिक 27.6 मिमी वर्षा बिछिया तहसील में दर्ज की गई। वहीं नैनपुर में 18.4 मिमी, मण्डला में 9.8 मिमी, घुघरी में 4.6 मिमी, नारायणगंज में 3.1 मिमी तथा निवास तहसील में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
1 जून 2026 से 12 सितम्बर 2026 तक जिले में कुल 1150.4 मिमी औसत वास्तविक वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में तहसीलवार कुल वर्षा नारायणगंज: 1269.3 मिमी, बिछिया: 1180.6 मिमी, निवास: 1158.0 मिमी,मण्डला: 1121.7 मिमी,घुघरी: 1112.9 मिमी,नैनपुर: 1031.8 मिमी दर्ज की गई है।
जिले की सामान्य औसत वर्षा 1326.2 मिमी है। चालू मानसून सत्र में आज दिनांक तक हुई कुल वर्षा सामान्य वर्षा का 86.74 प्रतिशत है।
गत वर्ष (2025) इसी दिनांक तक जिले में 1482.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि गत वर्ष की कुल वर्षा 1705.4 मिमी रही थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक वर्षा में 22.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Related posts

निःशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण संपन्न

Reva India News

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

राजस्व के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें- कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

Leave a Comment