Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में 46 पंजीयन केंद्र स्थापित

मंडला, 16 सितम्बर 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए सहकारी समितियों एवं विपणन सहकारी समितियों द्वारा जिले में 46 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। पंजीयन केंद्र बी-पैक्स मोहगांव, मवई, घुघरी, चाबी, सिंगारपुर, पड़रिया उर्फ नारायणगंज, बीजाडांडी, चिरईडोंगरी रोड, बबलिया, निवास, नैनपुर, रैवाड़ा, पिंडरई सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं।

पंजीयन नीति के अनुसार किसानों का पंजीयन 15 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय के लिए किसान पंजीयन कराते समय समग्र आईडी, आधार, एग्रीटेक आईडी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं भू-ऋण पुस्तिका साथ लेकर पंजीयन केंद्र पर जाएं।

किसान अपना पंजीयन एमपी किसान ऐप के माध्यम से स्वयं मोबाइल से घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके अलावा सहकारी समितियों अथवा सहकारी विपणन संस्थाओं में जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। इन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। सिकमी अथवा बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा निर्धारित सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साइबर कैफे पर निर्धारित शुल्क देकर किसान पंजीयन करा सकेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन अवश्य करा लें।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया नल जल के कार्य का अवलोकन

Reva India News

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सद्भावना फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन सिटीजन इलेवन ने पुलिस इलेवन को 4 / 0 से मात खेल के जरिए पुलिस ने दिया यातायात के नियमों का पालन और नशे से दूर रहने का संदेश

Reva India News

Leave a Comment