मंडला, 16 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत माहिष्मती घाट पर दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। तैयारी हेतु म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के नेतृत्व में माहिष्मती घाट पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपोत्सव की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया, परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
