Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

मंडला, 17 सितम्बर 2026

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक मंडला के सहयोग से ‘समर्पित’ संस्था द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा गाँव-गाँव और हाट-बाजारों में पहुंचकर ग्रामीणों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह अभियान क्षेत्रीय अधिकारी लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने में ब्लॉक काउंसलर सुनील मोंगरे, प्रवीण राय, नरेश गायकवाड़, कमलेश दुबे, स्वाती सोनी, शिवप्रसाद नंदा एवं नाजिम साही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, बैंकिंग सेवाओं के प्रति सजगता तथा बचत योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को बैंक खातों से संबंधित सावधानियां बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध बैंकिंग गतिविधि अथवा धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यमों से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाकर लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज ऑनलाईन 2025 प्रतियोगिता के आयोजन की ब्रीफिंग

Reva India News

विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित

Reva India News

*शालिनी उईके का सिविल जज में हुआ चयन नगर का नाम किया गौरवान्वित*

Reva India News

Leave a Comment