Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग की कार्रवाई: न्यू स्टार ढाबा के पीछे अवैध मदिरा सेवन पर प्रकरण दर्ज

मंडला, 18 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने होटल एवं ढाबों की चेकिंग की।जांच के दौरान न्यू स्टार ढाबा के पीछे एक शटर के अंदर अवैध रूप से मदिरा का सेवन करते हुए लोग पाए गए। मौके से टीम ने 12 नग देसी-विदेशी मदिरा बरामद की। अवैध रूप से मदिरा का विक्रय एवं मदिरापान कराते पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, हरे सिंह उइके, नायब तहसीलदार राकेश कटारिया, प्रधान आरक्षक कन्हैया उइके, नेतराम काकोटिया उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में मदिरा का अवैध विक्रय एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते ने ली नारायणगंज में समीक्षा बैठक

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश

Reva India News

निराश्रित बच्चों और वृद्धों को होली की शुभकामनाएँ देने पहुँची कलेक्टर  

Reva India News

Leave a Comment