Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान छात्रों को साइबर अपराध और म्यूल अकाउंट से बचने के दिए टिप्स

मंडला, 18 सितम्बर 2026

केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा संचालित सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंडला जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय और हृदय नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जबलपुर से आए सतर्कता अधिकारी श्री शंकराचार्य ने विद्यार्थियों को केंद्रीय सतर्कता आयोग की भूमिका, साइबर क्राइम और म्यूल खातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि वे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से कैसे बच सकते हैं।

अधिकारी ने छात्रों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक ओटीपी शेयर न करें, किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और अनजान लिंक पर क्लिक कर प्रतिक्रिया न दें। साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडला के शाखा प्रबंधक श्री निखिल वोहरा, क्रेडिट ऑफिसर श्री पृथ्वीराज नलवाडे उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. राय, उप प्राचार्य श्री अरुण बर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हृदयनगर में आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस प्रयास की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

8वाँ पोषण पखवाड़ा अंतर्गत परियोजना मंडला में गर्भवती स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन

Reva India News

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जुलाई 2022*

Reva India News

Leave a Comment