Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला में 23 सितम्बर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस

मंडला, 18 सितम्बर 2026

कार्यालय जिला आयुष्य अधिकारी, मण्डला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 11वां आयुर्वेद दिवस आगामी 23 सितम्बर 2026 को उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और संचालनालय आयुष म.प्र., भोपाल के निर्देशानुसार इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारी की जा रही है। आयुर्वेद दिवस 2026 की मुख्य थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल, सामुदायिक कल्याण एवं सतत जीवन शैली के लिए आयुर्वेद, क्विज, निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर, पेंटिंग, फोटोग्राफी एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताएं, आयुर्वेद खाद्य महोत्सव एवं मोटे अनाज आधारित पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन, जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एकीकृत स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर, माहिष्मती घाट पर होगा। मुख्य स्वास्थ्य शिविर, जिला स्तर, विकासखंड व ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत, वन, उद्यानिकी, कृषि, जनजातीय कार्य, पर्यटन तथा जनसंपर्क विभागों के समन्वय से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में 23 सितम्बर 2026 को माहिष्मती घाट में होम्योपैथी एवं आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें औषधीय पौधों का रोपण और निःशुल्क पौध वितरण भी किया जाएगा।

Related posts

PM Netanyahu asks Israelis to do ‘namaste’ instead of shaking hands amid coronavirus fears

Admin

12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment