Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मंडला, 18 सितम्बर 2026

युवाओं में प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, संचार दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी क्षमताओं के समग्र विकास के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम के अंतर्गत एक वर्ष के लिए इंटर्नशिप हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष, प्रत्येक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 15 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। आवेदक मध्यप्रदेश राज्य का स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक ने भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वर्ष 2022-23, 2023-24 या 2024-25 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हो। आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र युवा एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के लिंक https://eseva.mp.gov.in/cms/ पर जाकर सर्च बॉक्स में मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम के माध्यम से अपना आवेदन अपलोड कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी सेडमैप की वेबसाइट cedmapindia.mp.gov.in/jobs पर भी उपलब्ध है।

Related posts

27 मई को लगाए गए 1587 कोविड टीके

Reva India News

युवाओं को शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment