Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 सितंबर को

मंडला, 24 सितम्बर 2026

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में रिक्त पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों की रवानगी 28 सितंबर 2026 को संबंधित जनपद मुख्यालय से होगी, जबकि मतदान 29 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत मंडला, नैनपुर, मवई, नारायणगंज एवं बीजाडांडी के रिक्त पंच एवं सरपंच पद शामिल हैं। निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जनपद पंचायत मवई के लिए नायब तहसीलदार बिछिया श्री रामकुमार यादव, मंडला के लिए नायब तहसीलदार मंडला श्री राकेश कटारिया, नैनपुर के लिए नायब तहसीलदार नैनपुर श्री रामप्रकाश बरकडे, नारायणगंज के लिए नायब तहसीलदार निवास श्री दिनेश वरकड़े तथा बीजाडांडी के लिए नायब तहसीलदार बबलिया श्री कैलाश प्रसाद कोल’को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

Reva India News

उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल गठित

Reva India News

वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार – 34 लाख रुपये मूल्य के 05 फोर व्हीलर वाहन जप्त*

Reva India News

Leave a Comment