जिले में डीजल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु *पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं थाना नैनपुर पुलिस ने डीजल चोरी के अलग-अलग मामलों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त सामग्री एवं डीजल बरामद किया है।*
*थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई–*
हाईवे पर हो रही डीजल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए *आयुष यादव* पिता विनोद कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी पिपरपानी, चौकी हिरदेनगर, थाना महाराजपुर तथा *कान्हा भावरे* पिता राजू भंवरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी पिपरपानी, चौकी हृदय नगर, थाना महाराजपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपियों से चोरी किया गया *लगभग 410 लीटर डीजल, अनुमानित कीमत ₹45,000, नीले रंग की 08 केनों में बरामद कर जप्त* किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसकी तलाश एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*थाना नैनपुर पुलिस की कार्रवाई–*
थाना नैनपुर क्षेत्र के *ग्राम बन्धा में ट्रैक्टर से डीजल चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दुर्गेश कुमार* पिता स्व. गुलाब डेहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम छिछारी, थाना खटिया, जिला मंडला को गिरफ्तार किया। *आरोपी के विरुद्ध थाना नैनपुर के अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट लंबित होने के कारण उक्त प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी* की गई। आरोपी के कब्जे से एक *मोटरसाइकिल एवं 20 लीटर की तेल की केन जप्त* की गई। शिकायतकर्ता हरिशचन्द पटेल की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 10 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शफीक खान थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक मंशाराम वगेन, सहायक उप निरीक्षक माया राम धुर्वे, जगदीश सेयाम, भूमेश्वर वामनकर, प्रधान आरक्षक श्यामलाल, राजन मरावी, आरक्षक रमेश, प्रियांश, मृदुल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
