Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम मंडला 12 फरवरी 2022

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे निबंध लेखन, नाटक, नुक्कड, पोस्टर, बैनर, रंगोली, नये-नये विचार, नयी तकनीकी, नवाचार, अजादी के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले महापुरूषों के आदर्श विचार आदि अनेक कार्यक्रमों का हर्ष एवं उल्लासपूर्वक आयोजित किया जा रहा हैं। 11 फरवरी 2022 को पॉलीटेक्निक में प्राचार्य आर. के. परोहा के निर्देशन में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। संस्था के टीपीओ अरविन्द गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के अवसर पर केमीकल युक्त खाद्य की जगह वर्मीकम्पोस्ड खाद घर में बनाकर कृषि, फल एवं सब्जियों में यदि उपयोग करते हैं तो इससे अधिक पोषक तत्व वाले खादयानांे का उत्पादन अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण होगा जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा। श्रीकान्त व्यास, व्याख्याता कम्प्यूटर साइंस ने छात्राओं से कहा लोगो की निःस्वार्थ सेवा एवं अधिक पेड पौधे लगाकर उनकी देखभाल कर हम देश की सेवा कर सकते है। संस्था प्राचार्य ने छात्राओं को आहवान किया कि ऑनलाईन क्लास की अपेक्षा ऑफ लाईन क्लास ज्यादा उपयुक्त है एवं सीखने की क्षमता का अधिक विकास होता है। अतः छात्राओं को चाहिये कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर ऑफ लाईन क्लास अटेंड करें। उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्हे अपनाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्ययनरत् अनेक छात्राएॅ, गेस्ट फेकल्टी तथा स्टाफ उपस्थित थे।

Related posts

प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में प्रगति लाएं – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया मवई क्षेत्र के बैगा बाहुल्य ग्रामों का भ्रमण

Reva India News

शिशु गृह संचालन के लिए इच्छुक संस्था से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ’हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम

Reva India News

Leave a Comment