Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि यंत्र अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मंडला, 25 सितम्बर 2026

कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इच्छुक किसान 24 सितंबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर या पावर टिलर, बेलर मिनी, स्लेशर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक या स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर आदि कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध लॉटरी का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

ट्रैक्टर या पावर टिलर के लिए 5500 रुपये, बेलर मिनी के लिए 15000 रुपये, स्लेशर के लिए 2000 रुपये, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 3500 रुपये, हे रेक या स्ट्रॉ रेक के लिए 5000 रुपये और रोटोकल्टीवेटर के लिए 2500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

आवेदन के साथ किसान को अपने बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित धरोहर राशि जमा किए बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।

इच्छुक किसान निर्धारित समयावधि में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला मंडला मध्यप्रदेश द्वारा दी गई है।

Related posts

नदियों में मशीनों से रेत उत्खनन का गोंगपा ने किया विरोध बगैर जांच वैक्सीन लगाने से गई कई लोगों की जान- अमान सिंह पोर्ते

Reva India News

बरसात में सर्पदंश से रहें सतर्क, तत्काल अस्पताल पहुंचें – सीएमएचओ

Reva India News

चिरईडोंगरी, महाराजपुर, सिझौरा व निवास उपडाकघर में भी बनेंगे आधार कार्ड

Reva India News

Leave a Comment