Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए लोकेश, निक्षय पोषण योजना से मिला संबल

मंडला, 26 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं निक्षय पोषण योजना जरूरतमंदों के लिए उपचार के साथ आर्थिक संबल भी उपलब्ध करा रही है। जिले के ग्राम चटुआमार निवासी 28 वर्षीय लोकेश कुशरो ने नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी से टीबी को मात देकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया है।

लोकेश कुशरो पिता श्री निरोत्तम कुशरो को पिछले कुछ महीनों से लगातार खांसी, बुखार और कमजोरी की शिकायत थी। आशा कार्यकर्ता द्वारा उनकी स्पूटम (बलगम) जांच कराई गई, जिसके लिए नमूना जिला अस्पताल मंडला भेजा गया। जांच में टीबी की पुष्टि होने के बाद उनका पंजीयन कर निःशुल्क डीओटीएस उपचार प्रारंभ कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर गृह भेंट कर लोकेश को नियमित रूप से दवा खिलाई गई तथा खान-पान एवं आवश्यक परहेज के संबंध में जानकारी दी गई। उपचार के दौरान उन्हें निक्षय पोषण योजना का भी लाभ मिला, जिसके अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि उनके खाते में प्राप्त हुई।

लोकेश ने लगातार 6 माह तक नियमित रूप से उपचार लिया। उपचार पूर्ण होने के बाद उनकी टीबी रिपोर्ट निगेटिव आई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने रोजमर्रा के कार्य सामान्य रूप से कर रहे हैं।

स्वस्थ होने के बाद लोकेश ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग की सतत देखरेख से उन्हें बीमारी से उबरने में सहायता मिली।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 9 अप्रैल 2023

Reva India News

मिलावट की पहचान व जांच करने के प्राथमिक उपाय बताए

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment