Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समूह गतिविधियों से बढ़ी आय, सब्जी विक्रय से हर माह 10 हजार रुपये की आमदनी

मंडला, 27 सितम्बर 2026

देवकी पुट्टा कृषि सीआरपी के रूप में समूह गतिविधियों से जुड़कर आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। समूह के माध्यम से कृषि गतिविधियों के साथ सब्जी उत्पादन एवं विक्रय का कार्य कर वे नियमित रूप से आय अर्जित कर रही हैं।

देवकी पुट्टा बताती हैं कि सब्जियों के विक्रय से उन्हें हर माह लगभग 10 हजार रुपये की आय हो रही है। समूह से जुड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला है।

उन्होंने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समूह आधारित गतिविधियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

आनंदम् के लिए सामग्री एकत्र करने नगर में घूमेगा वाहन अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्री से करें जरूरतमंदों की मदद

Reva India News

जागरूकता शिविर अभियान/सेमिनार का आयोजन रानी अवंती बाई उच्च.मा.विद्यालय मण्डला में किया गया

Reva India News

Leave a Comment