Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन की प्रसूति सहायता योजना से आर्थिक संबल पाकर निशा बरकड़े ने जताया आभार

मंडला, 27 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र मलारी अंतर्गत ग्राम मलारी निवासी श्रीमती निशा बरकड़े, पति श्री अशोक वरकड़े को मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना का लाभ मिला।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि प्रसव के समय श्रीमती निशा बरकड़े को आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें प्रसूति सहायता योजना की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्रीमती निशा बरकड़े ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शासन द्वारा उन्हें योजना के अंतर्गत 10 हजार 600 रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि प्रसव के दौरान होने वाले आवश्यक खर्चों को पूरा करने में उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई।

श्रीमती निशा बरकड़े ने बताया कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें कठिन समय में संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासन की सहायता से यह विश्वास भी मिला कि जरूरत के समय शासन और स्वास्थ्य विभाग उनके साथ हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समय पर जानकारी और योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

एलिम्को शिविर में 75 सहायक उपकरण का चिन्हांकन किया गया

Reva India News

रज़ा साहब को देश – विदेश का कला जगत एक महान कलाकार के रूप में याद करता है – अशोक वाजपेयी  अज़ीम फनकार हैदर रज़ा को चादर पेश कर दी गई खिराज ए अकीदत  चित्रकारी, साहित्य, शास्त्रीय नृत्य और लोक गीतों के समागम के साथ संपन्न हुआ रज़ा स्मृति 2024 

Reva India News

Leave a Comment