Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 27 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला द्वारा 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पहले दिन शक्ति सदन महाराजपुर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, पोषण एवं रोजगारमूलक गतिविधियां आयोजित की गईं। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। आयुष विभाग की डॉ. एकता वल्को ने स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ भी आयोजित की गई।

दूसरे दिन आदर्श बाल गृह लालीपुर में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, खेलकूद एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। तीसरे दिन वन स्टॉप सेंटर कार्यालय में साफ-सफाई एवं पंजियों के उचित संधारण की गतिविधियाँ की गईं। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

जल-जीवन मिशन के तहत सीएम श्री चौहान ने किया जनसंवाद ग्राम भंवरदा की भगवती तथा रेखा भावरे से की आत्मीय बात

Reva India News

राजू की अब आने-जाने की परेशानी हुई दूर

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को आयोजित होगा                                                 

Reva India News

Leave a Comment