Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में हुआ जन विश्वास शिविर जनता तक त्वरित लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला, 27 सितम्बर 2026

निवास में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सहभागिता कर उपस्थित नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने आमजन द्वारा बताई गई समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। श्री कुलस्ते ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्री सी एल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई तथा नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

Related posts

नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत ज्ञान कथा आरंभ निकाली कलश शोभायात्रा

Reva India News

कलेक्टर ने की टीएल पत्रों की समीक्षा

Reva India News

*एनएसयूआई ने सरकार और जिला प्रशासन के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ*

Reva India News

Leave a Comment