Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 27 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला द्वारा 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पहले दिन शक्ति सदन महाराजपुर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, पोषण एवं रोजगारमूलक गतिविधियां आयोजित की गईं। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। आयुष विभाग की डॉ. एकता वल्को ने स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ भी आयोजित की गई।

दूसरे दिन आदर्श बाल गृह लालीपुर में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, खेलकूद एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। तीसरे दिन वन स्टॉप सेंटर कार्यालय में साफ-सफाई एवं पंजियों के उचित संधारण की गतिविधियाँ की गईं। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

मंडला जिले में 14 और 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा गौरव दिवस में वीरनायकों की गौरव गाथा, खेल प्रतियोगिता, गोंड़ी पेंटिंग और लोक नृत्य आयोजित होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की गौरव दिवस के आयोजन की समीक्षा

Reva India News

गोंड जनजाति की सांस्कृतिक, शौर्य परक, आध्यात्मिक निरंतर को दिखाती प्रस्तुतियां गोंड साम्राज्य के 52 में से 30 गढ़ों में आख्यान परक एवं ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित प्रस्तुतियों का जननायक समारोह विभाग द्वारा परिकल्पित नृत्य नाट्य की प्रस्तुतियों का मंचन प्रदेश के विभिन्न जिलों में

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment