Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, लगाया ‘एक पेड़ बेटी के नाम’

मंडला, 27 सितम्बर 2026

26 सितंबर 2026 को हब एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कामता एवं टाटरी, परियोजना नैनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली 6 प्रकार की सहायता, हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम एवं समानता के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया।

पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, हिट एंड रन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, आशा योजना, लोक अदालत एवं जनोपयोगी लोक अदालत की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती गीता मरावी सहित दोनों आँगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता, सहायिका, रसोईया, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

बिंझिया में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

विश्वविद्यालय क्षेत्रीय संसाधनों और परिवेश की संभावनाओं को पहचाने : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment