Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प यात्रा पहुंचेगी मण्डला……. बाईकर्स राईडर का दो दिवसीय मंडला प्रवास……………

                                               मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनकी कर्मस्थली वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ आयोजित की जा रही है। यात्रा के रूट क्रमांक-01 में मंडला को भी शामिल किया गया है। इसी क्रम में 29  सितंबर 2026  को दो यात्रा का आगमन मंडला होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि देशभर के विभिन्न जिलों से करीब 50 बाइकर्स इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान युवाओं को जनसेवा और समाज-राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ स्वच्छता पौधरोपण जल संरक्षण जनसंवाद और अन्य सेवा गतिविधियां भी की जा रही है। प्रथम यात्रा जिला बालाघाट से होते हुए मण्डला जिले की बिछिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पांडुतला में पहंुचेगी जहां हाॅटल नटराजन के पास कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जायेगा। उसके पश्चात यात्रा भीमडोंगरी/मंगली में स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद चिल्फी छत्तीसगढ़ के लिये रवाना होगी। वहीं द्वितीय यात्रा सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से होते हुए मंडला जिले की सीमा जारगा-जारगी पहुंचेगी, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा मोहन टोला पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। इसके पश्चात रेवांचल पार्क में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सरदार पटेल कॉलेज, खेरी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। मेडिकल कॉलेज में श्रमिकों से संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। नगर पालिका टाउन हॉल में स्वच्छता संवाद तथा देर शाम भाजपा कार्यालय में ‘चाय पर चर्चा’ एवं वोकल फॉर लोकल के तहत श्रीअन्न कृषकों से चर्चा किया जायेगा। इसके बाद माहिष्मती घाट में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिसके पश्चात यात्रा का रात्रि विश्राम मंडला में होगा। यात्रा के द्वितीय दिवस किंगफिशर से पदमी तिराहा पहुंचकर ठाकुर उमराव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा रामनगर पहुंचेगी, जहां मोती महल, राय भगत की कोठी एवं रामनगर किले का भ्रमण किया जाएगा। घुघरी में लाभार्थी सम्मेलन तथा सलवाह में महिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसके पश्चात यात्रा सलवाह, बम्हनी होते हुए जिला डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा के स्वागत एवं निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक होगा

Reva India News

होम आईसोलेट पॉजीटिव मरीज की मॉनीटरिंग के संबंध में निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment