Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिछिया पुलिस के नाइट ऑपरेशन में 5 पिकअप वाहनों से 15 मवेशी बरामद*

*9 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में थाना बिछिया टीम द्वारा थाना प्रभारी बिछिया रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में *अवैध एवं क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।*

 

दिनांक *26 एवं 27 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में थाना बिछिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करने पर पांच अलग-अलग पिकअप वाहनों में मवेशियों का अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन* किया जाना पाया गया।

 

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए *कुल 15 मवेशियों एवं परिवहन में प्रयुक्त 5 पिकअप वाहनों सहित लगभग 36 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया गया*। मामले में छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी *कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई* की गई है।

 

बरामद सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित रूप से कांजीहाउस बिछिया में रखवाया गया है। उनके संरक्षण एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

 

*पुलिस टीम*: इस कार्रवाई में सउनि कलीराम उइके, प्रधान आरक्षक अनिल मर्सकोले, जितेन्द्र, देवराज वाडिवा, विवेक दुबे, आरक्षक अमृत मेरावी, नीरज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

मरार माली महासभा ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment