Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिला छठवें स्थान पर 3 अक्टूबर को जन विश्वास अभियान घुघरी में समय-सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 28 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के समय-सीमा प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, सीएम हेल्पलाइन सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं अभियानों की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में मंडला जिले की छठवीं रैंक होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही न हो तथा संबंधित अधिकारी प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को घुघरी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा हितग्राहियों के अनुभव एवं योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जनसामान्य तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सेवा सेतु शिविर सहित अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित एसडीएम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान बैठक में डीएफओ पूर्व श्रीमती प्रीता एसएम, डीएफओ पश्चिम श्री एमएस मौर्य, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मण्डला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, श्री राजेश कौशिक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से संपतिया बाई को मिला पक्का भवन

Reva India News

निर्माणाधीन पासपोर्ट कार्यालय का किया निरीक्षण  

Reva India News

8 जुलाई तक होंगे एमपीटी क्विज के पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment