Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण अभियान 31 दिसंबर तक विस्तारित

मंडला, 28 सितम्बर 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि 14-15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को अब 31 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

भारत सरकार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया गया था। अभियान के तहत ऐसी बालिकाएं पात्र हैं, जिन्होंने 14वां जन्मदिन मना लिया हो तथा 15वां जन्मदिन नहीं मनाया हो। टीकाकरण स्वैच्छिक है तथा टीका लगाने से पूर्व माता-पिता अथवा अभिभावक की सहमति आवश्यक है।

अभियान के विस्तारित चरण में पात्र एवं अब तक टीकाकरण से वंचित बालिकाओं के लिए जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जहाँ कोल्डचेन पॉइंट स्थापित हैं, पर प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय से अपील की है कि पात्र किशोरी बालिकाओं को निर्धारित टीकाकरण सत्र में लेकर जाएं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण का लाभ अवश्य दिलाएं।

Related posts

31 अक्टूबर को ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ और ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौगान देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की  

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment