Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत उप-निर्वाचन के लिए 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश  

मंडला, 28 सितम्बर 2026

जिले में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 (पूर्वाद्ध) के तहत 29 सितम्बर मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित क्षेत्र में सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत चंदियाजर, मवई के ग्राम पंचायत मवई, नारायणगंज के ग्राम पंचायत देवरीकला बीजाडांडी के ग्राम पंचायत चरगांवमाल में सरपंच के रिक्त पदों तथा जनपद पंचायत मण्डला के पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इस दौरान सम्बंधित निर्वाचन ग्राम पंचायत/वार्ड क्षेत्रों में स्थापित सभी दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 29 सितम्बर को सवैतनिक अवकाश रहेगा।

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने किया लोगों को जागरूक चिलमन चौक से लालीपुर तक हुआ फ्लैगमार्च, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी गई समझाईश  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर 15 नवम्बर से चलेगा राजस्व महा-अभियान 3.0

Reva India News

रेवा इडिया मुख्य समाचार मण्डला 25 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment