Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा टाइगर रिजर्व के वनकर्मी नवीन चंद्र मिश्रा “मछली” पुरस्कार से सम्मानित

मंडला, 10 सितंबर 2026।

 

कान्हा टाइगर रिजर्व के वनकर्मी श्री नवीन चंद्र मिश्रा को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए प्रतिष्ठित WWF-India–Prabha Khaitan Foundation (PKF) “Machhli Award ” से सम्मानित किया गया।

 

भोपाल के जेहान नुमा पैलेस, श्यामला हिल्स में आयोजित पुरस्कार समारोह में श्री मिश्रा को सम्मान स्वरूप ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

 

श्री नवीन चंद्र मिश्रा ने कान्हा टाइगर रिजर्व में अपने सेवाकाल के दौरान वन्यजीव संरक्षण एवं वन सुरक्षा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मैदानी स्तर पर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। उनके कार्यों, अनुभव एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए WWF-India एवं Prabha Khaitan Foundation की चयन समिति द्वारा उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

 

यह पुरस्कार श्री नवीन चंद्र मिश्रा के व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ कान्हा टाइगर रिजर्व के मैदानी वन अमले की कार्यनिष्ठा और समर्पण का भी सम्मान है। उनके इस सम्मान से कान्हा के वनकर्मियों में उत्साह का संचार हुआ है।

 

कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने श्री नवीन चंद्र मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका यह सम्मान वन्यजीव संरक्षण एवं वन सुरक्षा के कार्यों में जुटे वनकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related posts

बिछिया नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 कार्यक्रम जारी

Reva India News

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित*

Reva India News

भूकंप आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण 26 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment