Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खुशियों की दास्तां उद्यम क्रांति योजना से मिला आर्थिक संबल, सोनू अग्रवाल ने खड़ा किया अपना रेस्टोरेंट व्यवसाय चाय-समोसे के ठेले से रेस्टोरेंट तक का सफर, उद्यम क्रांति योजना बनी सहारा

मंडला, 29 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने नारायणगंज निवासी श्री सोनू अग्रवाल के स्वरोजगार के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में श्री अग्रवाल चाय एवं समोसे का ठेला संचालित करते थे। अपने भाई के साथ मिलकर रेस्टोरेंट शुरू करने के उद्देश्य से उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मंडला से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिलने के बाद श्री अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। योजना के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नारायणगंज शाखा द्वारा उनके रेस्टोरेंट व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। साथ ही उन्हें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त हुआ।

ऋण सहायता से श्री अग्रवाल ने ‘देसी फास्ट फूड कॉर्नर’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया। अब वे अपने व्यवसाय से पहले की अपेक्षा अधिक आय अर्जित कर रहे हैं तथा नियमित रूप से बैंक की किश्त जमा कर रहे हैं। उनके प्रतिष्ठान में एक व्यक्ति को रोजगार भी प्राप्त हुआ है।

श्री सोनू अग्रवाल बताते हैं कि योजना से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में आर्थिक सहयोग मिला और ब्याज का बोझ कम हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जाँच दल गठित

Reva India News

हस्तशिल्पियों को कौशल हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रदाय हेतु बजट आवंटित

Reva India News

लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें – कमिश्नर  

Reva India News

Leave a Comment