Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 अक्टूबर को जिले में शुष्क दिवस, मदिरा की बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित

मंडला, 30 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन व्यवस्था हेतु प्रकाशित मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक-45 दिनांक 22 फरवरी 2026 की कंडिका 47.1 के अनुसार 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस के अवसर पर जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, रिसोर्ट बार (एफ.एल.-3ए), मिलिट्री कैंटीन (एफ.एल.-7) तथा देशी मदिरा भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेंगे।

आबकारी विभाग द्वारा समस्त आबकारी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 2 अक्टूबर को जिले में मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा एवं विक्रय आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहना सुनिश्चित करें। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्थापना दिवस पर आयेंगे रावत जी

Reva India News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्राचार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं को लगाया गया निःशुल्क टीका

Reva India News

Leave a Comment