Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे 223 भूखंड कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने तैयार किया लेआउट प्लान

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

नैनपुर नगरीय क्षेत्र में लंबे समय से भूखंड की प्रतीक्षा कर रहे भूमिहीन पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है। कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका नैनपुर द्वारा भूमिहीन व्यक्तियों को भूखंड उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्यवाही पूर्ण की गई है।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 11 सितंबर 2026 को आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर पालिका नैनपुर ने न्यायालय कलेक्टर मंडला द्वारा नगर पालिका को आवंटित भूमि खसरा क्रमांक 43, इटका नैनपुर, रकबा 4.014 हेक्टेयर पर पात्र हितग्राहियों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना एवं लेआउट प्लान तैयार किया है।

तैयार लेआउट प्लान में लगभग 450 वर्गफुट से 700 वर्गफुट क्षेत्रफल के 223 भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। इन भूखंडों पर सड़क, नाली, पाइपलाइन, विद्युत सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को समाहित किया गया है, जिससे पात्र परिवारों को व्यवस्थित रूप से आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके।

नगर पालिका नैनपुर द्वारा नियमानुसार पात्र हितग्राहियों का परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही पात्रता के अनुसार आवास स्वीकृति की कार्यवाही भी की जाएगी।

इस पहल से लंबे समय से भूखंड एवं आवास की प्रतीक्षा कर रहे भूमिहीन परिवारों की समस्या के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन से पात्र परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जून 2023

Reva India News

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में 46 पंजीयन केंद्र स्थापित

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

Leave a Comment