Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सफाई मित्रों का किया सम्मान, अस्पताल परिसर में स्वच्छता गतिविधियों के साथ जनजागरूकता अभियान भी चलेगा

मंडला, 3 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मंडला में स्वास्थ्य शिविर तथा विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ हुआ।

सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे ने बताया कि अभियान के तहत जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पूरे अभियान के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं विभागों की नियमित सफाई, पुरानी आईईसी सामग्री को हटाने, अप्रचलित एवं अनुपयोगी उपकरणों तथा सामग्री के अपलेखन एवं निष्पादन, ठोस एवं जैव अपशिष्ट प्रबंधन, सामूहिक श्रमदान, हैंड हाइजीन एवं वॉश संबंधी गतिविधियों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

Related posts

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

Reva India News

जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 मार्च को अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Reva India News

छात्रों ने समझा एक देश, एक चुनाव का विजन स्टूडेंट फॉर वन नेशन – वन इलेक्शन के तहत मंडला में आयोजित हुआ जिला छात्र सम्मेलन

Reva India News

Leave a Comment