Reva India News
मंडला हमारा जिला

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

मण्डला 8 जनवरी 2022

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 1 से 8 तक 17 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक प्रतिभा पर्व का आयोजन किया जाना है। जिला परियोजना समन्वयक ने कोविड लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को हुए लर्निंगलॉस के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 में पाठ्यक्रम को पुनर्वियोजित करते हुये 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम फेस-टू-फेस मोड में तथा 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम होम असाइनमेंट व प्रोजेक्ट वर्क के रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन होगा। कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों का मूल्यांकन ‘’प्रयास वर्क बुक’’तथा अभ्यास पुस्तिका के अंत में संलग्न आकलन वर्क शीट के आधार पर किया जायेगा। कक्षा 3 से 5 के बच्चों का मूल्यांकन वर्कशीट में दो भाग होंगे खण्ड (अ) कौशल आधारित प्रश्न एवं खण्ड (ब) में प्रोजेक्ट वर्क के प्रश्न होंगे। बच्चे द्वारा खण्ड (अ) एवं (ब) दोनों में पृथक-पृथक 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। शाला प्रबंधन समिति सदस्यों, सरपंच, पंच व पार्षद से अनुरोध करने के निर्देश दिए हैं कि वे उक्त  अवधि में छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिवस उपस्थित रहने हेतु प्रेरित करेगें। प्रतिभा पर्व के दौरान शाला प्रबंधन समिति सदस्य, सरपंच, पंच व पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण भी शाला में होने वाली गतिविधियों का अवलोकन करेगें। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रियाओं को करते समय कोविड-19 संक्रमण से बचाव के नियत सुरक्षा मापदण्डों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 अक्टूबर 2023

Reva India News

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से  

Reva India News

सहज सरल और जरूरतमंदो की आवाज थे परिहार  

Reva India News

Leave a Comment