Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे

मंडला, 6 अक्टूबर 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव झा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देशित किया गया कि समस्त जिलों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। इन कैंपों के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के तहत जिले में प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

निर्देशों के तहत पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कराने तथा संबंधित ऐप के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। नवीन मतदाता पंजीयन के लिए विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिले में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष कैंपों के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का कराया गया शुभारंभ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment