Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षा के क्षेत्र में मंडला की उपलब्धि, यूडाइस नामांकन में प्रदेश में प्रथम

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

मंडला जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

जिले ने यूडाइस नामांकन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति के मामले में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार प्रशस्त ऐप के माध्यम से शिक्षकों को वीडियो प्रसारित एवं दिखाए जाने में मंडला ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है।

पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालयों में हरित गतिविधियों के क्षेत्र में भी जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। हरित विद्यालय के अंतर्गत मंडला को प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। वित्तीय प्रबंधन में विद्यालयों को ग्रांट राशि हस्तांतरित किए जाने के मामले में जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं निर्माण कार्यों की प्रगति में भी मंडला जिला प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल रहा है।

डीपीसी श्री अशोक शुक्ला ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों में मंडला जिले को प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थान प्राप्त होने से जिले की साख और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंडला द्वारा नियमित रूप से की जा रही समीक्षा, सतत मार्गदर्शन एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 नवम्बर 2023

Reva India News

वृद्धा आश्रम रपटाघाट में विधिक जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

बैगा संस्कृति को संरक्षित करने प्रकाशित होगी पुस्तिका

Reva India News

Leave a Comment