मंडला, 9 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जनविश्वास शिविर के दौरान मंडला जिले में स्वामित्व योजना की पहली रजिस्ट्री जंतीपुर निवासी श्री राजेश कुमार उइके को सौंपी गई। जिले में योजना के तहत पहली रजिस्ट्री मिलने से हितग्राही को अपनी आवासीय संपत्ति के स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज प्राप्त हुआ।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति के स्वामित्व का अभिलेख उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण मिलता है तथा संपत्ति संबंधी विवादों की स्थिति में भी सहायता मिलती है।
जनविश्वास शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरलता और सुगमता से पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडला जिले की पहली रजिस्ट्री सौंपा जाना ग्रामीणों को संपत्ति संबंधी अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ग्रामीण परिवारों में अपनी संपत्ति के अधिकारों के प्रति विश्वास मजबूत होगा।
