Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम

मण्डला 20 जनवरी 2022

आंगनवाड़ी केन्द्र के सुदृढ़ीकरण के लिए समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों को ’एडॉप्ट करने हेतु जनप्रतिनिधिगण, शासकीय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, गैर शासकीय संस्थाएँ, औद्योगिक सस्थाऐं एवं अन्य संगठनों आदि द्वारा सहयोग प्राप्त किया जायेगा। ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम में पंजीयन https://mpwcdmis.gov.in/awcadoptionDetails.aspx लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। तथा 8989622333 मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया गया है। कोई व्यक्ति या संस्था इस लिंक पर जाकर अथवा मिस्ड कॉल कर पंजीयन की कार्यवाही कर सकता है। लिंक पर जाने पर एक पंजीयन फार्म उपलब्ध होगा। इस फार्म को भरने के उपरांत संबंधित व्यक्ति या संस्था को प्रदेश के सभी जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। व्यक्ति या संस्था अपनी रूचि के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र या केंद्रों के लिए आवश्यक सहयोग हेतु चयन कर सकेंगे। प्रत्येक जिला आंगनवाड़ी केंद्रों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रोफाइल तैयार की जा सकेगी। ए श्रेणी के अंतर्गत ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र जहां सभी सुविधा उपलब्ध है, श्रेणी बी के अंतर्गत ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र जहां अल्प सुविधाओं की आवश्यकता है तथा श्रेणी सी के अंतर्गत ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र जिन्हें अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है।

Related posts

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला नगरपालिका टाऊनहाॅल में आज  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 जनवरी 2024

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment