Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026: जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी गई शैक्षणिक एवं खेल सामग्री

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मंडला में जिला स्तरीय ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री, खेलकूद सामग्री एवं ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ के अंतर्गत अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्य भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रफुल्ल मिश्रा,सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डॉ. अरुण शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रंजीत गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव एवं एपीसी मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में किया क्लोरिनेशन

Reva India News

मंडला जिले में पुलिस से मुठभेड़* *दो नक्सली ढेर*

Reva India News

सूरंजना को जनसुनवाई में तत्काल मिला श्रवण यंत्र

Reva India News

Leave a Comment