Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों का पॉलिटेक्निक कॉलेज में औद्योगिक भ्रमण आयोजित

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

शासन के निर्देशानुसार एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया के कक्षा 9वीं के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का 14 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संस्था के इतिहास एवं संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था के व्याख्याता श्री साहू, श्रीमती वर्षा पटेल एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, तकनीकी शिक्षा के महत्व तथा पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरांत उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रयोगशाला, अन्य प्रयोगशाला कक्षों, छात्रावास एवं कार्यशाला का अवलोकन कराया गया। इस दौरान उन्हें तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना था।

Related posts

अंडर 15 स्टेट फुटबॉल चैंपियंस का हुआ जोरदार स्वागत मंडला ने इतिहास रचते हुए फाइनल में इंदौर को को दी 2 / 4 से मात

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम योजना में 50 लाख रू. तक की परियोजनाएं हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 दिसंबर को

Reva India News

Leave a Comment