मंडला, 19 अक्टूबर 2026
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 अक्टूबर को नगर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बड़ चौराहा से उदय चौक, बुधवारी होते हुए नाव घाट तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, जेल तिराहा से नाव घाट की ओर तथा बुधवारी से उदय चौक की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
कलेक्ट्रेट की ओर से आने वाले वाहन चालकों को स्टेडियम रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस दिशा से आने वाले वाहन आजाद वार्ड की ओर से आवागमन नहीं करेंगे।
प्रशासन द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा असुविधा से बचने के लिए संबंधित मार्गों पर जारी निर्देशों के अनुसार आवागमन करें। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
